February 8, 2026
IMG-20250906-WA0002.jpg

लखनऊ पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट को दबोच लिया है। वजीरगंज थाने की टीम ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह राजधानी से फरार होने की फिराक़ में था।

बताया जा रहा है कि यह पीए न केवल IAS का रौब बनाए रखने के लिए लाल-नीली बत्ती वाला काफिला मैनेज करता था, बल्कि बड़े स्तर पर प्रोटोकॉल की व्यवस्था भी करता था। IAS के किसी भी जिले में पहुंचने से पहले वहां के अफसरों को कॉल कर तैयारी करवाना इसकी जिम्मेदारी थी।

जांच में सामने आया है कि पीए पीड़ितों के सामने फर्जी IAS को ‘भोकाल’ दिलाने का काम करता था। महंगी डीलिंग, पैसों के लेनदेन और किराए पर लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराने में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है।

दिल्ली और लखनऊ से लेकर बिहार, उत्तराखंड और गोवा तक इस गैंग ने अपना मकड़जाल फैला रखा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों और ठगी के पैटर्न की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *