हजरतगंज की मल्टी-लेवल पार्किंग से पुलिस ने भारी मात्रा में गोमांस बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी शिवानी सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। टीम ने पहले फ्लोर पर खड़ी काले रंग की बिना नंबर वाली महिंद्रा थार की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में रखे कैरी बैग से लगभग 20 किलो गोमांस बरामद हुआ। मौके पर मौजूद गाड़ी मालिक मोहम्मद वासिफ, जो अमीनाबाद थाना क्षेत्र के गुईन रोड का निवासी है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई हजरतगंज के एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
